फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड की आगोश में मौसम, जनजीवन प्रभा वित

विज्ञापन
विज्ञापन
छह डिग्री की सर्दी ने छुड़ाए छक्के, दिन का 21 पर अटका
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोहरे के बीच जनवरी के पहला सप्ताह कड़ाके की सर्दी के नाम रहा। रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर अटका है। छह डिग्री की सर्दी ने लोगों के छक्के छुड़ा दिए हैं। मौसम विभाग की अटकल मानें तो सर्दी चौका (चार डिग्री) भी लगा सकती है। दिन का अधिकतम तापमान जनवरी के पहले सप्ताह में 21 डिग्री से ऊपर नहीं गया। चार जनवरी को सबसे कम 20 डिग्री रहा।
विज्ञापन

शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री व अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर 12 बजे तक शहर की सड़कों पर कोहरा छाया रहा, जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रहीं। उधर, दिल्ली से चल कर गाजियाबाद के रास्ते अपने गंतव्य स्थल पर जाने वाली 36 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इतना ही नहीं 85 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। वहीं, कोहरे के बीच ठिठुरन के चलते लोग घरों में कैद रहने को विवश हैं। सामान्य दिनों के मुकाबले सड़कों, सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में कम भीड़ देखने को मिली। हालांकि दोपहर में थोड़ी धूप निकली तो लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली लेकिन सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ी है।
विज्ञापन


जनवरी के पहले सप्ताह में तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
1 जनवरी 11 21
2 जनवरी 7 21
3 जनवरी 7 21
4 जनवरी 6 20
5 जनवरी 6 21
6 जनवरी 6 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें