फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप ने किया परेशान
विज्ञापन


गाजियाबाद। चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोग शुक्रवार को बेहाल रहे। दोपहर में तेज धूप की वजह से सड़कें सुनसान रहीं और शर्बत-जूस कॉर्नर पर लोगों की भीड़ जुटी रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक हफ्ते तक तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
अगले एक हफ्ते तक तापमान 42 डिग्री से लेकर 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 30 अप्रैल को अभी तक का सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तापमान में तेजी के साथ ही अस्पतालों में वायरल, सर्दी-जुकाम और पेट की समस्याओं के मरीज बढ़ गए हैं। चिकित्सक इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। संयुक्त जिला अस्पताल में रोजाना 900-1000 मरीज आते हैं, जिसमें से सर्दी-जुकाम बुखार के 350 से अधिक मरीज होते हैं। वहीं एमएमजी में रोजाना 1500-1700 तक मरीज आते हैं, जिसमें सर्दी-जुकाम-बुखार के 450-500 मरीज रोजाना आ रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों का रखें खयाल
इस मौसम में सबसे अधिक खतरा छोटे बच्चों को होता है। मौसम का बदलाव और फिर तेज धूप-लू बच्चों को बीमार कर सकती है। इस मौसम में केवल गर्मी से ही बचाव नहीं करना है, अपितु खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने गर्मी में बच्चों की सेहत का ध्यान रखने पर जोर दिया है। जरा सी गर्मी होते ही ठंडा पानी पीने और बर्फ का सेवन करने से बच्चों का गला खराब हो जाता है या फिर सर्दी-जुकाम की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन

गर्मी में होने वाली बीमारी -
जिला अस्पताल केवरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरपी सिंह के अनुसार गर्मी में बच्चों को डीहाईड्रेशन, फ्लू, आई फ्लू, डायरिया, चिकनपॉक्स, स्किन एलर्जी, अपच और लू लगने की परेशानी हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें