फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट वायरल, ग्रुप एडमनि पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट वायरल, ग्रुप एडमिन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


गाजियाबाद। शिक्षिका की पिटाई से एलकेजी की छात्रा के नाजुक अंगों पर चोटें आई थीं। परिजनो कि के बाद बच्ची का मेडिकल कराया था। तेज खबर ग्रुप ने बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट को वायरल कर दिया। कविनगर थाना पुलिस ने ग्रुप एडमिशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर के एक नामचीन स्कूल में पढ़ने वाली एलकेजी की छात्रा ने बुधवार को निजी अंगों में दर्द होना बताया। छात्रा ने बताया कि उसकी एक शिक्षिका ने बेरहमी से पिटाई की है। चिकित्सकों ने बताया कि कई अंगों में इंफेक्शन होने के कारण दर्द हो रहा है। परिजनों ने छात्रा का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट को तेज खबर ग्रुप ने वायरल कर दिया। कविनगर थाना पुलिस ने धर्मेंद्र बालियान की तहरीर पर ग्रुप एडमिन प्रभात तिवारी के खिलाफ बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट वायरल करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद किसी भी बच्ची की गोपनीय रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। उन्होंने पूरी मेडिकल रिपोर्ट को वायरल कर दिया है। बताया कि ग्रुप एडमिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की पूछताछ की जा रही है। किस व्यक्ति ने ग्रुप पर डाली है, उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ग्रुप के सभी सदस्यों से जानकारी की जाएगी कि रिपोर्ट कहां से मिली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें