फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने कलक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने कलक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसानों की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और किसानों ने कलक्ट्रेट गेट पर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरन पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता को भी उन्होंने अपने पास बैठाया और इसके बाद ज्ञापन की कापी सौंपी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उर्फ गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों भाकियू पदाधिकारी व किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। गुड्डू प्रधान ने बताया कि उन्होंने ज्ञापन में जिला मुख्यालय पर भाकियू की मासिक पंचायत आयोजन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाने की मांग की है। दूसरा जिला मुख्यालय पर रोजाना हजारों किसानों का आना जाना रहता है। किसानों के लिए उठने बैठने की व्यवस्था की जाए। ग्रामीण अंचल में सरकार द्वारा कराए गए कार्यों की जांच की जाए व मानकों का विधिवत पालन किया जाए। साथ ही किसानों ने गोशाला निर्माण में धांधली का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा बैंकों में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चीनी मिल पर भुगतान न करने का भी आरोप लगाया गया। इस दौरान कैप्टन यशवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विशन सिंह सिरोही, रामवीर सिंह गौतम, तेजवीर सिंह, गुलवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, सुरेशपाल तेवतिया, रामदेव शर्मा आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें