फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन का ससुराल में नहीं, मायके में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्हन का ससुराल में नहीं, मायके में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

मसूरी (गाजियाबाद)। दिल्ली- देहरादून हाईवे पर शुक्रवार रात को दौराला थाना क्षेत्र (मेरठ) में लूटपाट के बाद दुल्हन की हत्या के वाद मसूरी के नाहल गांव गमगीन है। दुल्हन के लिबास में लिपटी महरिस को देखकर लोगों की रूह कांप गई और कोहराम मचा रहा। महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम मृतका महरिस उर्फ फरहाना को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उधर, परिजनों ने जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस से मांग की।
मृतका महरिस के पिता हाजी फरमान ने बताया कि शुक्रवार रात को निकाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन को विदा किया गया। रात में फोन आने पर उन्हें वारदात की जानकारी मिली कि उनकी बेटी को अज्ञात बदमाशों ने दौराला थाना क्षेत्र के मटौर गांव में गोली मार दी है, जिससे उसकी मौत हो गई है। परिजन मेरठ पहुंचे, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ है। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर मसूरी स्थित नाहल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि महरिस को नाहल में इसलिए नाहल में ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया क्योंकि कि वह ससुराल नहीं पहुंची थी, अगर वह ससुराल पहुंच गई होती तो उसका अंतिम संस्कार मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड स्थित गांव में होता, जहां का दूल्हा मोहम्मद शाबेज रहने वाला है।
विज्ञापन

बदमाशों ने शरीर से सटाकर मारी थी गोली
कार में सवार दूल्हे शाहबाज के बहनोई इमरान का कहना है कि वह कार में सवार थे। बदमाशों ने पहले पुरुषों से मारपीट की। उसके बाद बदमाशों महरिस से लूटपाट की और बाद में महरिस के शरीर से सटाकर गोली मारी।
सामूहिक विवाह में हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि मसूरी में शुक्रवार को एक संस्था की ओर से 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया था। इसमें मोहम्मद शाहबेज और महरिस की शादी हुई थी। संस्था की ओर से दोनों को गिफ्ट के रूप में घरेलू सामान दिया गया था। सामान को बाराती बाद में लेने की बात कहकर चले गए थे।
मसूरी झाल पर रुके थे नव दंपती
परिजनों ने बताया कि दोनों का निकाह रात करीब आठ बजे हुआ था। इसके बाद बारात विदा हुई। नव दंपती पर भी बारात के साथ विदा हुए, लेकिन वह मसूरी की नाहल झाल पर रुक गए। उन्होंने करीब आधा घंटा यहां गुजारा।
विज्ञापन

वारदात से 10 मिनट पहले ड्राइवर के पास आया था फोन
इमरान ने बताया कि जब कार मेरठ में चल रही थी तो घटना स्थल से 10 मिनट पहले कार के चालक के पास किसी व्यक्ति की कॉल आई थी, जिसने कॉल करने वाले युवक को बताया था कि वह दौराला इलाके में हैं और 10 मिनट बाद उस स्थान पर पहुंच जाएंगे। जहां पर बाद में यह सारी वारदात हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें