सुप्रीम कोर्ट ने दिया था कोली की रिहाई का आदेश
सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने निठारी कांड से जुड़े आखिरी मामले में सुरेंद्र कोली को बरी करते हुए कहा कि उन्हें तुरंत रिहा किया जाए। इससे पहले कोली वर्ष 2006 में निठारी प्रकरण के खुलासे के बाद से लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहा था। करीब दो वर्षों से वह गौतमबुद्धनगर जिला जेल में बंद था। उसे अन्य कैदियों के साथ ही गाजियाबाद की डासना जेल से लुक्सर की जेल में स्थानांतरित किया गया था।