फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nithari Case: नोएडा जेल से निठारी हत्याकांड में आरोपी सुरेंद्र कोली की रिहाई, सुप्रीम कोर्ट ने किया था बरी

Wed, 12 Nov 2025 07:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

Noida Nithari Case: निठारी कांड के प्रमुख आरोपी सुरेंद्र कोली को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नोएडा जेल से आज रिहा कर दिया गया। सीबीआई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए रिहाई का परवाना जारी किया, क्योंकि कोली को सभी 13 मामलों में बरी कर दिया गया। 
विज्ञापन
नोएडा जेल से रिहा सुरेंद्र कोली - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सबसे चर्चित निठारी हत्याकांड में आरोपी सुरेंद्र कोली की आज रिहाई हो गई है। बीते मंगलवार को रिहाई नहीं हुई थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा क्यूरेटिव पिटीशन पर सुनवाई के बाद कोली को अंतिम केस में भी बरी कर दिया गया और तत्काल रिहाई के आदेश दिए गए थे। लेकिन रिहाई परवाना लुक्सर स्थित जेल तक शाम तक नहीं पहुंच पाया। जिसकी वजह से मंगलवार को जेल से नहीं छोड़ा गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था कोली की रिहाई का आदेश
सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने निठारी कांड से जुड़े आखिरी मामले में सुरेंद्र कोली को बरी करते हुए कहा कि उन्हें तुरंत रिहा किया जाए। इससे पहले कोली वर्ष 2006 में निठारी प्रकरण के खुलासे के बाद से लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहा था। करीब दो वर्षों से वह गौतमबुद्धनगर जिला जेल में बंद था। उसे अन्य कैदियों के साथ ही गाजियाबाद की डासना जेल से लुक्सर की जेल में स्थानांतरित किया गया था।

विज्ञापन

बता दे कि वर्ष 2023 में मुनेंद्र सिंह पंढेर भी निठारी कांड के सभी मामलों से बरी हो चुका है। निठारी कांड वर्ष 2006 में उस समय सुर्खियों में आया था जब नोएडा के निठारी गांव में कई बच्चों के कंकाल मिले थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने पंढेर और उसके घरेलू सहायक सुरेंद्र कोली को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें: Noida Airport: 15 दिसंबर से शुरू होंगी जेवर से उड़ानें... तैयारी शुरू, पहली फ्लाइट के लिए चल रहा है मंथन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें