फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 20 फिट ऊंचा प्रवेश द्वार बनेगा औद्योगिक क्षेत्र की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। आवासीय इलाके के बीच बसा साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र अब अलग नजर आएगा। औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश के लिए दो अलग-अलग करीब 20 फिट ऊंचे प्रवेशद्वार बनाए जाएंगे। प्रवेश द्वार का नक्शा पास हो चुका है और इसका बजट भी प्रस्तावित हो चुका है।
विज्ञापन

यूपीसीडा के डीजीएमआर आरएस यादव ने बताया कि प्रवेश द्वार के लिए करीब 46 लाख का बजट प्रस्तावित हो चुका है। इसका टेंडर भी हो चुका है, जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र सौर ऊर्जा मार्ग के आगे से शुरू होते हुए कौशांबी डिपो तक विस्तारित है। वहीं यह औद्योगिक क्षेत्र वसुंधरा और वैशाली के पीछे भी पड़ता है। वहीं मुख्य तौर पर साइट-4 जाने के लिए लोग कौशांबी और सौर ऊर्जा मार्ग वाला रास्ता अपनाते हैं। डीजीएमआर ने बताया कि साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश के लिए दो भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इनमें से एक साहिबाबाद रेपिड स्टेशन की ओर से बनाया जाएगा जो सौर ऊर्जा मार्ग पर बनेगा। वहीं दूसरा प्रवेश द्वार कौशांबी की ओर से बनाया जाएगा। दोनों की ऊंचाई करीब 20 फिट होगी।
प्रवेश द्वार पर बनाए जाएंगे ग्रीन कोरिडोर
दोनों ही प्रवेश द्वार पर यूपीसीडा की ओर से ग्रीन कोरिडोर बनाए जाएंगे। वसुंधरा की ओर बनाया जाने वाला प्रवेश द्वारा की चौड़ाई सड़क के दोनों लेन के बराबर होगी। सौर ऊर्जा मार्ग पर जाने और आने वाले दोनों रास्ते को यह कवर करेगा। इसके दोनों ओर हरियाली होगी ओर ग्रीन बेल्ट विकसित किया जाएगा। कौशांबी की ओर से बनाया जाने वाला भव्य प्रवेश द्वार वेब सिटी के प्रवेश द्वार के तर्ज पर निर्मित होगा। यहां हरियाली के साथ ही दोनों ओर फव्वारा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र की व्यवस्था सुधारने में जुटा यूपीसीडा
औद्योगिक क्षेत्र का रख रखाव की जिम्मेदारी जबसे यूपीसीडा ने दुबारा से संभाली है। तब से विभाग लगातार औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए कार्य योजना तैयार कर रहा है। हाल ही में यूपीसीडा ने साइट-4 को जोड़ने वाली पुरानी पुलिया का नव निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यहां की सड़कों के निर्माण का भी टेंडर हो चुका है। वहीं अब मानसून से पहले विभाग ने नाला सफाई का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें