फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर उतरते ही होगा शहर की सुंदरता का अहसास-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से निकलते ही होगा शहर की सुंदरता का अहसास
विज्ञापन

गाजियाबाद। महानगर में आने वाले लोगों को अब रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद ही शहर की सुंदरता का अहसास हो जाएगा। जीडीए की ओर से रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले मार्गों का सुंदरीकरण किया जाएगा। पुराना गाजियाबाद, नया गाजियाबाद और साहिबाबाद रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों की सूरत जल्द बदली नजर आएगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण की ओर से सुंदरीकरण के लिए अधिक उपयोगी और कम लागत वाले कार्यों को कराने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देश पर जीडीए उपाध्यक्ष रितु माहेश्वरी ने विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। पहले चरण में पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले मार्गों की दशा सुधारने पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें