फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बावजूद खुले स्कूल

विज्ञापन
स्‍कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टीएचए में डीएम के आदेशों के बाद भी मंगलवार को कुछ स्कूल खुले रहे। नौनिहाल कड़कड़ाती ठंड में स्कूल पहुंचे और पढ़ाई की।

विज्ञापन

सोमवार को अचानक ठंड बढ़ने के बाद डीएम रितु महेश्वरी ने कक्षा आठ तक सभी स्कूल तीन दिनों तक बंद करने के निर्देश दिए थे। इसकी वजह से दो जनवरी से चार जनवरी तक स्कूल बंद रहने थे। इसके बावजूद मंगलवार को भी टीएचए के कुछ स्कूल खुले।
विज्ञापन

 

कड़कड़ाती ठंड में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे और पढ़ाई की। कुछ अभिभावकों ने तो डीएम के आदेश की जानकारी होने पर बच्चों को स्कूल नहीं भेजा, जबकि कई अभिभावक असमंजस में रहे।

अभिभावकों को जब डीएम के आदेश की जानकारी हुई तो उन्होंने फोन कर स्कूल खुलने का कारण पूछा तो स्कूल प्रबंधन ने डीएम के आदेशों की जानकारी नहीं होने की बात बताई। इसकी शिकायत कुछ अभिभावकों ने प्रशासन से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें