युवक को बचाने में हिंडन नदी में डूबे दो किशोर
हिंडन नहर में रविवार शाम एक डूबते युवक को बचाने के दौरान दो किशोर डूब गए। एक किशोर को राहगीरों ने बचा लिया। राहगीरों की पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब 40 मिनट के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस समय पर पहुंच जाती तो दोनों दोस्तों को बचाया जा सकता सिहानी गेट थाना क्षेत्र के दौलतपुरा के गली नंबर दो में गुंजन उर्फ राजू (16) और शिवम (17) परिवार के साथ रहते थे। शिवम गुंजन के घर पर किराये पर रहता था।
गुंजन के पिता घर पर ही किराने की दुकान चलाते हैं, जबकि शिवम के पिता पेंटर हैं। रविवार दोपहर करीब पौने तीन बजे गुंजन, दोस्त शिवम, उसके भाई राहुल (15) और दोस्त असमत के साथ कनावनी चौकी के हिंडन नहर में नहाने के लिए गए थे।
राहुल ने बताया कि तीन बजे के आसपास वह शिवम और उनके दोस्त गुंजन के साथ नहा रहे थे। इस दौरान असमत तीनों के कपड़ों और मोबाइल के साथ नहर किनारे बैठा था। नहाने के दौरान एक युवक डूबने लगा। भाई शिवम और गुंजन उसे बचाने के लिए आगे पहुंचे।
इस दौरान डूबने वाला युवक तैरकर बाहर आ गया, जबकि गुंजन और शिवम गहरे पानी में पहुंच गए। राहुल ने शिवम को डूबता देखा तो वह उसे बचाने के लिए गहरे पानी में पहुंच गया। राहुल को एक राहगीर ने बचा लिया जबकि शिवम और गुंजन डूब गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
राहुल ने बताया कि भाई शिवम 12 वीं का छात्र था और गुंजन भी उनके साथ ही पढ़ता था एसएचओ इंदिरापुरम प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान हिंडन नदी पर मौजूद गोताखोरों की मदद से दोनों दोस्तों की तलाश की गई थी।
करीब 40 मिनट बाद दोनों को दोनों के शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। देर शाम तक किसी पक्ष ने कोई पुलिस शिकायत नहीं दी है। डूबने के कारण दोनों की मौत हुई है।