बीमारी से परेशान युवक ने लगाया फंदा
खोड़ा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित बरात घर के पास एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें बीमारी से परेशानी होकर खुदकुशी करने की बात लिखी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूलरूप से बिहार के रहने वाले अनिल कुमार (32) खोड़ा की आदर्श नगर कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। इन दिनों उनका परिवार गांव गया हुआ था। घर में भाई दिनेश और भतीजा ही मौजूद था। शनिवार को भाई दिनेश ऑटो लेकर गया था और भतीजा ड्यूटी पर चल गया।
इस दौरान अनिल ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम को दिनेश के घर पहुंचे तो अनिल पंखे पर फंदे पर लटका हुआ था। दिनेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पुलिस मौके पर पहुंची तो सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी हुई थी।
मृतक के भाई दिनेश ने बताया कि अनिल तीन महीने से किडनी में इंफेक्शन के चलते बीमार था। दिल्ली के आरएमएल में उसका इलाज चल रहा था। एसएचओ खोड़ा जेपी चौबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।