फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनगुनिया के 19 और डेंगू के 05 नए मरीज मिले

Wed, 14 Sep 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
chikungunya - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
 चिकनगुनिया और डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चिकनगुुनिया से गाजियाबाद के दो लोगों की भी मौत हो गई है। बुधवार को चिकनगुनिया के 93 सैंपल टेस्ट हुए, जिसमें से 19 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा डेंगू के 42 सैंपल की जांच की गई जिसमें से पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इसको मिला कर चिकनगुनिया के अब तक कुल 140 और डेंगू के कुल 112 मरीज चिन्हित हुए हैं।


दस बेड एक विक्षिप्त के कारण ब्लॉक
डेंगू- चिकनगुनिया के प्रकोप के दौरान एक ओर जहां अस्पतालों में बेड नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे समय में संयुक्त जिला अस्पताल में एक विक्षिप्त महिला मरीज के लिए दस बेड के आइसोलेशन वार्ड को ब्लॉक किया गया है। संयुक्त जिला अस्पताल में पिछले कुछ दिनों एक विक्षिप्त मरीज को भर्ती किया गया, जो सामान्य वार्ड से भाग जाती है।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि मरीज को सामान्य वार्ड में अन्य मरीजों के साथ नहीं रखा जा सकता इसलिए उसे अलग कमरे में रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें