फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए की दो हजार वर्ग मीटर जमीन पर हुआ कब्जा-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीए की दो हजार वर्ग मीटर जमीन पर हुआ कब्जा
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रताप विहार के मिर्जापुर क्षेत्र में सामुदायिक क्षेत्र के लिए छोड़ी गई दो हजार वर्ग मीटर जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। क्षेत्र के पार्षद व जीडीए बोर्ड सदस्य ने इस मामले में एक शिकायती पत्र जीडीए अधिकारियों को दे रखा है पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

एंटी भू-माफिया अभियान के ठंडा पड़ते ही लाइनपार क्षेत्र में माफिया सक्रिय हो गए हैं। प्रताप विहार क्षेत्र में दो हजार वर्ग मीटर जमीन पर कुछ लोगों ने झुग्गियां व पक्के मकान बनाकर कब्जा कर रखा है। इस कब्जे की शिकायत भी की गई पर कुछ नहीं हुआ। क्षेत्रीय पार्षद व जीडीए बोर्ड सदस्य मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि 1962 में गाजियाबाद नगर का विस्तार और विकास के नाम पर मिर्जापुर क्षेत्र की भूमि को अधिग्रहीत किया गया था। उस वक्त सामुदायिक केंद्र की भूमि को आरक्षित किया गया था। समय के साथ क्षेत्र का विकास होता गया, लेकिन नगर निगम और न ही जीडीए ने सामुदायिक केंद्र बनाया। वर्तमान में यहां पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। पक्के मकान तक बना लिए हैं। उन्हाेंने बताया कि जीडीए बोर्ड बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया था। तब जीडीए वीसी ने एक जेई को मौके पर निरीक्षण करने के लिए भेजा पर जेई ने गलत क्षेत्र की फोटो खींचकर वरिष्ठ अधिकारियों को दिखा दी। सामुदायिक केंद्र की जमीन पर आज भी कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें