फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चेन्नई के लिए 177 लोगों ने भरी उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए उड़ान का सिलसिला बढ़ रहा है। शनिवार को यहां से चेन्नई के लिए फ्लाइट शुरू हो गई। रविवार से जम्मू के लिए भी उड़ान शुरू हो रही है। शनिवार को चेन्नई की पहली फ्लाइट में 177 लोगों ने सफर किया। चेन्नई से 172 यात्रियों को लेकर विमान हिंडन एयरपोर्ट पर उतरा।
विज्ञापन

चेन्नई के लिए शनिवार सुबह 9:45 बजे हिंडन से उड़ान शुरू हुई। पहले ही दिन यह फ्लाइट पूरी तरह से भरी हुई थी। 180 सीटर फ्लाइट में 177 सीटें बुक थीं। चेन्नई से हिंडन के लिए सुबह 5:55 बजे विमान ने उड़ान भरी थी, जो हिंडन एयरपोर्ट पर करीब 9 बजे पहुंची। चेन्नई से हिंडन एयरपोर्ट पर उतरे यात्रियों ने यात्रा के सुगम होने पर खुशी जताई। चेन्नई से युवाओं का एक ग्रुप हिंडन एयरपोर्ट पर उतरा। टीम के सदस्य प्रवीण कुमार ने बताया कि उन लोगों को इंदिरापुरम में रह रहे अपने कुछ और दोस्तों के साथ उत्तराखंड स्केटिंग करने जाना है।
उन्होंने कहा कि जब मालूम हुआ कि एयरपोर्ट गाजियाबाद में ही है तो यहां पहुंचना और भी आसान हो गया। जैकब ने बताया कि चेन्नई से आने-जाने का टिक 12 हजार में हुआ है जो कि दिल्ली के मुकाबले सस्ता भी है। वहीं जाने वाले यात्रियों ने कहा कि हिंडन एयरपोर्ट से बड़े शहरों की उड़ान से वह लोग बेहद खुश हैं। इससे पैसे और समय दोनों की बचत हो रही है।
विज्ञापन

-आज जम्मू के लिए उड़ान 30 को भुवनेश्वर-

हिंडन से जम्मू की फ्लाइट शनिवार को छोड़कर रोजाना उपलब्ध रहेगी। यह सुबह 9:45 बजे रवाना होगी और जम्मू सुबह 11:20 बजे पहुंचाएगी। जम्मू से हिंडन की फ्लाइट दोपहर एक बजे की होगी जो हिंडन एयरपोर्ट पर दोपहर 2:30 बजे पहुंचाएगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस 30 मार्च से भुवनेश्वर की फ्लाइट भी शुरू कर रहा है। यह फ्लाइट भी सुबह 9:20 बजे शुरू होगी। अभी से फ्लाइट 80 प्रतिशत तक बुक है।
-आधे घंटे पहले रद्द हुई आदमपुर की फ्लाइट-
हिंडन से आदमपुर की फ्लाइट शनिवार को तय समय से आधा घंटा पहले रद्द कर दी गई। इससे दूर दराज से आने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी और वह एयरपोर्ट आकर लौटे। इस दौरान मेरठ से आईं यशिका ने एयरलाइंस कंपनी के स्टाफ पर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सुबह करीब 8 बजे भी उन्हें उड़ान का मैसेज मिला था और वह घर से निकल चुकी थीं। यहां आकर पता चला कि फ्लाइट रद्द है। एक अन्य यात्री भी फ्लाइट रद्द होने का मैसेज नहीं देखा था और वह एयरपोर्ट पर पहुंच गईं। उन्होंने भी नाराजगी जताई, बाद में टिकट का पैसा रिफंड होने पर सब लौट गए। इस मामले में स्टार एयर लाइंस की ओर से बताया गया कि आदमपुर के लिए 76 सीटर फ्लाइट की शनिवार को फुल बुकिंग थी, लेकिन रूट क्लियरेंस न होने से उन्हें मजबूरन यह फ्लाइट रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें