फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 17 वर्षीय किशोरी पांच दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी आठ मार्च से लापता है। किशोरी की मां ने क्षेत्र के ही रहने वाले अंकित पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 12 मार्च की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पीड़िता मां ने पुलिस को बताया कि आठ मार्च दोपहर को उनकी बेटी दवा लेने के लिए कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक परिवार वाले इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि अंकित ही उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। युवक को भी ट्रेस किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें