लोनी। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मंडोला गांव निवासी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनील के पैर की तीन जगह से हड्डी टूट गई है और परिजन की ओर से ट्रॉनिका सिटी थाना में शिकायत दी है।
सुनील के पड़ोसी रिंकू ने पुलिस को बताया कि सुनील मंडोला गांव की सड़क पार कर रहे थे। रोड पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनको को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुनील रोड किनारे जा गिरकर बेहोश हो गए। लोगों का आता देख चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायल को संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची। जहां हालत गंभीर होने पर सुनील को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अनुसार सुनील के दायें पैर की हड्डी तीन स्थान से टूट गई है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।