फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तिगरी गोल चक्कर से एनएच-24 तक बनेगी 17 मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नोएडा और गाजियाबाद की सीमा पर तिगरी गोल चक्कर से एनएच-24 के बीच जीडीए 17 मीटर चौड़ी हरित पट्टी और करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सर्विस रोड का निर्माण कराएगा। निर्माण के लिए प्राधिकरण ने करीब 15 करोड़ का एस्टिमेट तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद से ताज हाइवे से नोएडा के तिगरी गोल चक्कर की ओर जाते समय सड़क के दोनों किनारों पर करीब 50 मीटर में धूल उड़ती रहती है। इसके साथ ही कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। अवैध कब्जे की रोकथाम के लिए इस क्षेत्र को विकसित कराने का फैसला जीडीए ने लिया है। यह रोड 100 मीटर चौड़ी है। मुख्य सड़क का निर्माण नगर निगम की ओर से कराया गया है। मुख्य सड़क के दोनों ओर साढ़े पांच-साढ़े पांच मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाई जाएगी। इसके बाद 17 मीटर चौड़ाई में हरित पट्टी, हरित पट्टी के साथ ही तीन-तीन फुट चौड़ा फुटपाथ, इसके बाद मुख्य सड़क और फुटपाथ के बीच 300 मीटर लंबा नाला बनाया जाएगा। ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा के लिए ढाई फुट की रेलिंग लगाई जाएगी। जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि एस्टिमेट बन गया है। अगले महीने तक निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
अब तक ढहाए 50 से अधिक अवैध निर्माण
तिगरी गोल चक्कर से एनएच 24 के बीच पिछले छह महीने में जीडीए की ओर से 50 से अधिक अवैध निर्माण ढहाए गए हैं। नोएडा से सटे इस क्षेत्र में जमीन की कीमत बहुत ज्यादा है। बिल्डरों और अवैध विकासकर्ताओं की नजर यहां गड़ी हुई है। यहां 100 मीटर चौड़ी सड़क कागजों में हैं जबकि मौके पर अतिक्रमण की वजह से जमीन का रकबा कम हो गया है। मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह ने बताया कि समय-समय पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है। इस जमीन पर ग्रीन बेल्ट को विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। ग्रीन बेल्ट में छायादार और वायु प्रदूषण रोधी पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें