फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जमीन बेचने के नाम पर 17 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एक व्यक्ति ने जमीन बेचने के नाम पर दंपती पर 17 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने नंदग्राम थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि दुहाई निवासी अमित त्यागी के मुताबिक, उन्होंने 21 जनवरी 2025 को नंदग्राम क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी प्रभात से गांव ढरगल में 544 वर्गमीटर जमीन खरीदने का सौदा किया था। सौदा 60.45 लाख रुपये में तय हुआ था।
उन्होंने 16 दिसंबर 2024 को प्रभात की पत्नी भावना चौधरी की मौजूदगी में 15 लाख रुपये पेशगी के रूप में दिए थे। इसके बाद 17 फरवरी 2025 को दो लाख रुपये और दिए गए। शेष 43.45 लाख रुपये की अदायगी 20 अप्रैल 2026 को रजिस्ट्री के समय देना तय हुआ था।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि 24 फरवरी 2026 को कचहरी पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिली कि प्रभात और भावना ने जमीन अजय सिंह, राकेश चौधरी, इंदू व रोहित चौधरी को बेच दी है। इसकी पुष्टि ऑनलाइन फर्द से हुई। इसके बाद उन्होंने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। घर पर भी ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन

अमित ने आरोप लगाया कि प्रभात और उसकी पत्नी पहले भी इसी तरह कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुके हैं। एसीपी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें