फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलम खाली छोड़ने पर 13 के नामांकन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलम खाली छोड़ने पर 13 का नामांकन रद्द
विज्ञापन

गाजियाबाद। नामांकन करने की जल्दबाजी में 13 लोगों ने अपना पर्चा निरस्त करा लिया है। इसके बाद अब सिर्फ 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब 28 मार्च को नाम वापसी के बाद अंतिम तौर पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की घोषणा होगी। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रितु माहेश्वरी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच की गई। आवेदकों को पहले से सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्रों की त्रुटियां ठीक करने का समय दिया गया था, लेकिन कोई भी ठीक नहीं कर पाया। अधिकांश के नामांकन पत्र फार्म-26 में आधी अधूरी जानकारी देने व कॉलम खाली छोड़ कर अपना नामांकन निरस्त करा बैठे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि फार्म -26 में कोई भी कॉलम खाली नहीं छोड़ा जा सकता। नियमानुसार उसमें शैक्षिक योग्यता, आपराधिक रिकॉर्ड, बीत पांच वर्षों के आयकर रिटर्न का ब्यौरा आदि जानकारी देना अनिवार्य है। नामांकन के वक्त उन्हें जानकारी भी दी गई थी, लेकिन उसके बाद भी कॉलम की जानकारी पूरी नहीं कर पाए, जिसके चलते चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार नामांकन निरस्त किया गया है। बताया जा रहा है कि एक प्रत्याशी फार्म-26 को लेकर आयोग की तरफ से निर्धारित प्रारूप की जगह अपनी तरफ से नया प्रारूप बनाकर ले आया था। उसने नामांकन में अपनी तरफ से बनाया गया प्रारूप भरकर जमा करा दिया, जिसमें आय सभी ब्यौरा का कॉलम ही गायब था।
विज्ञापन

-------------------
इनका सही

क्रम नाम आयु दल
1. डोली शर्मा 34 इंडियन नेशलन कांग्रेस
2. सुरेश बंसल 76 समाजवादी पार्टी
3. विजय कुमार सिंह 67 भारतीय जनता पार्टी
4. अशोक शर्मा 62 सुभाषवादी भारतीय समाज
5. दिव्य योग माया सरस्वती 51 भारतीय जन जन पार्टी
6. नागेंद्र कुमार 50 शिवसेना
7. सेवाराम कसाना 50 प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
8. मोहन लाल 60 रिपब्लिकन पार्टी इंडिया (ए)
9. मौ. सलीम अहमद 50 सबसे अच्छी पार्टी
10. सुनील नायर 38 राष्ट्रीय लोक सर्वाधिकार पार्टी
----------------
निर्दलीय
1. अमित शर्मा 37
2. राकेश सूरी 42
---------------------------
इनका नामांकन हुआ रद्द
1. गीता रानी 33 हिंदुस्तान निर्माण दल
2. सोनू 29 स्वतंत्र जनता दल पार्टी
3. अजय कुमार राय 28 राष्ट्रीयवादी पार्टी
4. दिलशाद 40 राष्ट्रीय समाज पक्ष
5. धर्मेंद्र सिंह 40 बहुजन मुक्ति पार्टी
6. अनिल कुमार गिरी 49 किसान मजदूर संघर्ष पार्टी
7. अशोक कुमार 43 आपकी अपनी पार्टी
8. मनोज 35 निर्दलीय
9. नोयल रानी 78 निर्दलीय
10. बिजेंद्र कसाना 53 भारतीय किसान पार्टी
11. राजेश सिंह 49 जनता राज विकास पार्टी
12. नत्थू चौधरी 68 निर्दलीय
13. शमशेर राणा 48 निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें