फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याना बवाल: आरोपी नितिन पंडित ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Tue, 26 Mar 2019 08:53 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुलंदशहर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्याना बवाल मामले में फरार आरोपी नितिन पंडित ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।  

विज्ञापन


बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर गोवंश कटान की सूचना के बाद हुए हंगामे ने बवाल का रूप ले लिया था। इस मामले में बीते दिनों तक 39 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे थे, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। 

एसआईटी ने भी मामले में 38 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। वहीं, मंगलवार को फरार आरोपी नितिन पंडित निवासी पट्टी हरनाम थाना स्याना ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें