फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांग साइड चलने वाले 127 वाहन चालकों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रांग साइड चलने वाले 127 वाहन चालकों का चालान
विज्ञापन


गाजियाबाद। यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने सबसे ज्यादा चालान रांग साइड चलने वाले वाहन चालकों के किए हैं। नेहरू नगर फ्लाईओवर पर चार दिन में ट्रैफिक पुलिस ने 127 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में रांग साइड चलने वाले वाहनों की वजह से न केवल सड़क जाम हो जाती हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी रहता है। सबसे ज्यादा रांग साइड वाहन नेहरू नगर फ्लाईओवर चलते हैं। ट्रैफिक पुलिस यहां कई बार बोर्ड लगवाकर रांग साइड न चलने की अपील की है। बावजूद इसके यहां वाहन चालक रोजाना नियमों का उल्लंघन करते नजर आते हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने यहां टीम लगाकर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के चालान किए। एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। उनके चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें