फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल से गालंद में डंप होगा कूड़ा, सड़क निर्माण अगले हफ्ते से

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल से गालंद में डंप होगा कूड़ा, सड़क निर्माण अगले हफ्ते से
विज्ञापन


गाजियाबाद। गालंद में शहर और इंदिरापुरम योजना का कूड़ा डंप करने की बाधा दूर हो गई है। गालंद में कूड़ा डंप करने से पहले सड़क निर्माण के लिए जीडीए ने एजेंसी फाइनल कर दी है। सड़क निर्माण के 4.80 करोड़ के प्रस्ताव को छह मार्च को जीडीए की अवस्थापना निधि की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा। ऐसे में गालंद में अप्रैल से शहर का कूड़ा डंप होने की पूरी संभावना है।
गालंद में नगर निगम की ओर से वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट का निर्माण किया जाना है। जीडीए की ओर से गालंद में जमीन संबंधी खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 30 एकड़ जमीन निगम को देनी है। निगम के नाम जमीन की रजिस्ट्री करने संबंधी प्रक्रिया आखिरी चरण में है। गालंद में कूड़ा डंप करने में सबसे बड़ी बाधा सड़क के नहीं होने की थी। इसी के लिए जीडीए ने फरवरी में टेंडर निकाला था, लेकिन माह के आखिर तक एजेंसी फाइनल नहीं हो सकी। मार्च में एजेंसी पर मुहर लगते ही सड़क निर्माण की रुकावट दूर हो गई है। गालंद में जीडीए की ओर से इंदिरापुरम योजना का कूड़ा भी डंप किया जाएगा। इसके लिए करीब पांच एकड़ जमीन प्राधिकरण अपने पास रख सकता है। जीडीए ने सिंचाई विभाग की पटरी पर सड़क निर्माण का फैसला किया है। इससे कूड़ा डालने वाले वाहन आसानी से गालंद स्थित लैंड तक पहुंच सकेंगे। अब केवल अवस्थापना निधि की बैठक में प्रस्ताव पास होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जीडीए के अधिकारियों की मानें तो तीन हफ्ते के अंदर सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पांच एकड़ में इंदिरापुरम सहित जीडीए क्षेत्र का कूड़ा होगा डंप
जीडीए की ओर से गालंद में 35 एकड़ में से पांच एकड़ जमीन को अपने पास रखा है। प्राधिकरण की योजना इंदिरापुरम के साथ अपने क्षेत्र की अन्य योजनाओं व कालोनियों के कूड़े को इस क्षेत्र में डंप किया जाएगा। शुरुआत में नगर निगम भी इसी क्षेत्र में कूड़ा डाल सकेगा। जीडीए ने शुरुआत में इस पांच एकड़ में कूड़ा डंप की निगम को अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


गालंद में सड़क निर्माण के लिए एजेंसी फाइनल हो गई है। मार्ग तैयार होने से कूड़ा वाहनों को आने-जाने व कूड़ा डंप करने में सहूलियत होगी। - कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें