फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी मैं तेरी गुनहगार हूं, हो सके तो मुझे माफ कर देना

विज्ञापन
मां-बेटी की आत्महत्या के बाद दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेटी मैं तेरी गुनहगार हूं। तुझे छोड़कर नहीं जाना चाहती, मगर मजबूर हूं। हो सके तो मुझे माफ कर देना। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में यह इबारत लिखी मिली है। इस सनसनीखेज वारदात से ऐसा प्रतीत होता है कि प्रेमा किसी दबाव में थी। इसी कारण उसने बड़ी बेटी दीपा के साथ आत्महत्या का रास्ता चुना।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर प्रथम दृष्टया कह सकते हैं कि आत्महत्या के पीछे दोनों की कोई बड़ी मजबूरी रही होगी। प्रेमा के पति बलवंत सिंह बिष्ट से बात कर हत्या के कारणों को जानने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात 12 बजे तक मकान पर लोगों की भीड़ लगी थी। गमगीन माहौल में बलवंत या अन्य परिजनों से पुलिस की बात नहीं हो पा रही थी। छोटी बेटी मोनिका और पिता बलवंत का रो-रोकर बुरा हाल था।

आखिर बेड पर क्यों था दीपा का शव
जिस समय हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में काम करने वाले बलवंत दरवाजा तोड़कर घुसे, तो कमरे के अंदर का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। प्रेमा का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था, जबकि बेटी दीपा का शव बेड पर था। पुलिस आशंका जता रही है कि पहले दीपा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की होगी, उसके बाद प्रेमा ने जान दे दी। यह भी हो सकता है कि दीपा को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन जब उसकी मौत हो गई तो प्रेमा ने भी फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


जनवरी में हुई थी दीपा की सगाई
पड़ोसियों ने बताया कि करीब 20 साल से यह परिवार यहां रह रहा है। पूरा परिवार काफी खुशमिजाज है। सुबह ही प्रेमा और दीपा घूमने गए थे। जनवरी 2018 में दीपा की सगाई हुई थी। जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि आखिर एकसाथ दोनों में ऐसा कदम क्यों उठाया। पड़ोसी देर रात तक घर पर जमा थे और बलवंत व मोनिका को सांत्वना दे रहे थे। महिलाओं का भी तांता लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें