फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने बीएसए के आदेश को ठेंगा दिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने बीएसए के आदेश को दिखाया ठेंगा
विज्ञापन

बच्चों की छुट्टियां कर बीएसए ने शिक्षकों को स्कूल खोलने के दिए थे निर्देश
निर्देश के बावजूद शिक्षक नहीं खोल रहे हैं स्कूल, दिनभर स्कूलों पर लटका रहा ताला
अमर उजाला ब्यूरो
पिलखुवा। शहर के परिषदीय स्कूलों के शिक्षक बीएसए के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं। प्रशासन की ओर से बच्चों की छुट्टियों के दौरान बीएसए ने शिक्षकों को स्कूल खोलने के निर्देश दिए थे, लेकिन शिक्षक स्कूल नहीं खोल रहे हैं। शनिवार दिनभर शहर के कई सरकारी स्कूल बंद रहे। उधर, बीएसए ने जांच के बाद कार्रवाई के दावे किए हैं।
कड़ाके की ठंड के मद्देनजर प्रशासन की ओर से 8वीं कक्षा तक के स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि बीएसए ने शिक्षकों को पहले ही निर्देशित कर दिया था कि यह अवकाश केवल बच्चों के लिए है। शिक्षक स्कूलों में आकर काम निपटाएं, लेकिन पिलखुवा शहर के परिषदीय सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने बीएसए के आदेश को ठेंगे पर रख रखा है। शनिवार दोपहर जब अमर उजाला टीम ने शहर के स्कूलों का दौरा किया तो स्कूलों पर ताले लटके दिखाई दिए। शिक्षकों पर बीएसए के आदेशों का कोई असर नहीं दिखा। दिनभर शहर के मोहल्ला मंडी स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल, शिवाजीनगर में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 4 और प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 अशोकनगर में दिनभर ताला लटका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि बच्चों की छुट्टी है। शिक्षकों को अवकाश नहीं रखने के निर्देश दिए गए थे। मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें