फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम शहर के होटलों, अस्पतालों, स्कूलों की रैंकिंग करेगा-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता व सुविधाओं के मानकों पर परखे जाएंगे होटल और स्कूल
विज्ञापन

सबहेड
नगर निगम शहर में कराएगा सर्वे, अस्पताल, बाजार और सोसायटीज भी शामिल
प्वाइंटर
जारी की जाएगी टॉप टेन सूची, की जाएगी सबकी रैंकिंग

अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। देश भर में जनवरी में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में स्वच्छता की ‘परीक्षा’ देने से पहले नगर निगम शहर के निजी होटलों, अस्पतालों, स्कूलों और हाउसिंग सोसायटीज को सफाई और सुविधाओं के मानकों पर परखेगा। नगर निगम शहर में एक सर्वेक्षण करेगा और चार जनवरी से पहले इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान शहर के टॉप-10 और सबसे खराब 10 अस्पताल, होटल, बैंक्वेट हॉल, हाउसिंग सोसायटी और बाजार संघ चिह्नित किए जाएंगे। साथ ही उनकी रैंकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने इसके लिए निर्देश जारी किए हैं। नगर आयुक्त सीपी सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण में 245 स्कूल, 35 बड़े अस्पताल, 133 होटल्स, 55 बैंक्वेट हाल, 350 हाउसिंह सोसायटी और 25 प्रमुख बाजार संघ को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों को एक प्रश्नावली दी जाएगी। यह प्रश्नावली नगर निगम की वेबसाइट से भी डाउनलोड की जा सकेगी। इस प्रश्नावली के आधार पर प्रतिष्ठानों को उनके यहां सफाई, पेयजल आपूर्ति, नागरिक सुविधाओं आदि की जानकारी भर कर 11 दिसंबर तक नगर निगम को उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद निगम अधिकारी इनकी क्रास चेकिंग करेंगे। सबसे बेहतर और सबसे खराब सफाई और सुविधाओं वाले प्रतिष्ठानों को रैंकिंग दी जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि सूचना न दिए जाने पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम-2016 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें