फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्स लाइन हाईवे निर्माण के चलते पिलखुवा में 3 घंटे लगा भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या:चार नंबर
विज्ञापन



पिलखुवा में तीन घंटे जाम से जूझे लोग
क्रासर----
सिक्स लेन हाईवे निर्माण के चलते लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
पिलखुवा। सिक्स लेन हाईवे निर्माण के चलते सोमवार दोपहर हाईवे की रफ्तार एक बार फिर रूक गई। इस दौरान डूहरी पेट्रोल पंप के पास तीन घंटे भीषण जाम लगा। जाम में फंसकर सैकड़ों वाहनों के चालकों को खासी परेशानी हुई। बहुत से लोग जाम से बचने के चक्कर में ग्रामीण क्षेत्र के रास्तों से होकर गुजरे। जाम लगने की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

पिलखुवा में सिक्स लेन हाईवे निर्माण कार्य के चलते कभी भी जाम लग जाता है। सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे हाईवे पर डूहरी पेट्रोल पंप के पास हाईवे की रफ्तार फिर रूक गई। जाम लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत शुरू की गई। जाम से बचने के चक्कर में बहुत से लोग जंगल के रास्ते निकले। तीन घंटे पुलिस की मशक्कत के बाद जाम खुल सका, तब जाकर ग्रामीणों को राहत मिली। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि जाम लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर भेज दिए गए थे। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवा दिया था।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें