फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एपीके फाइल डाउनलोड कराकर पूर्व दरोगा के खाते से निकाले 1.60 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एपीके फाइल भेजकर साइबर ठगों ने पूर्व दारोगा के खाते से 1.60 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में मसूरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मसूरी के इंद्रगढी निवासी त्रिलोकचंद के अनुसार वह रिटायर्ड दरोगा हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सक को दिखाने के लिए उनको अपॉइंटमेंट लेना था। इसके लिए उन्होंने अस्पताल की ओपीडी का ऑनलाइन नंबर सर्च किया। बात करने पर आरोपियों ने कहा कि उनको एक एप डाउनलोड करना पड़ेगा। आरोपियों ने उनको एपीके फाइल भेजी, जिसे डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद उनके खाते से आरोपियों ने 1.60 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस बारे में एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। खातों में जमा रकम को फ्रीज कराया जा रहा है।
एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर मोबाइल फोन किया हैक, खाते से निकाल लिए 98 हजार रुपये
गाजियाबाद। संजयनगर के मोहित चौधरी को ऑनलाइन नंबर सर्च करना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने एप्लीकेशन डाउनलोड कराकर उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया और खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए। मोहित चौधरी ने बताया कि उनको चिकित्सक से अपॉइंटमेंट लेनी थी। इसके लिए उन्होंने गूगल से नंबर निकाला। बात करने वाले ने चिकित्सक का प्रतिनिधि बताकर उनको एक एप्लीकेशन का लिंक भेजा। एप्लीकेशन डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और उनके से खाते से 98 हजार रुपये निकल गए। मामले में उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें