फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: 26 दिनों से संदिग्ध परिस्थित में लापता 16 वर्षीय किशोरी, एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sat, 16 May 2026 02:35 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वेव सिटी क्षेत्रांर्तगत लाल कुंआ के शंकर विहार कॉलोनी से एक 16 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी बीते 20 अप्रैल से घर नहीं लौटी है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़िता की मां ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच और किशोरी की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, लाल कुंआ क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी निवासी मुन्नी देवी पत्नी राजेन्द्र ने थाना वेव सिटी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी गत 20 अप्रैल की शाम को घर से किसी काम का बोलकर निकली थी, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटी। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उनकी बेटी कभी-कभार बिना बताए अपनी रिश्तेदारी में घूमने चली जाती थी। इसी उम्मीद में परिजनों ने पहले अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां उसकी काफी तलाश की, नहीं मिलने पर 14 मई तक जब किशोरी का कहीं कोई पता नहीं चला, तो परेशान होकर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। 

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि किशोरी की मां की दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, किशोरी की खोजबीन के लिए टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही किशोरी को सकुशल ढूंढ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें