फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार, कार भी बरामद

Sun, 02 Aug 2026 02:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में थाना मसूरी पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई अर्बन क्रोजर हाइराइडर कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में थाना मसूरी पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई अर्बन क्रोजर हाइराइडर कार भी बरामद कर ली है। पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया था कि आरोपियों ने उनकी नाबालिग पुत्री को जबरन कार में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने जानकारी दी कि शिकायत मिलते ही मसूरी पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस दल ने सीसीटीवी दृश्य, मानवीय जानकारी और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को चौकी क्षेत्र कस्बा मसूरी, भगवती कॉलेज के पास देहरा रोड से गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि वे दोनों दोस्त हैं और 27 जुलाई की रात करीब 10 बजे कार से घूमने निकले थे। नाजिया अस्पताल के पास एक लड़की को खड़ा देखकर उनकी नीयत खराब हो गई। वे लड़की को जबरन गाड़ी में बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने परिजनों को बताने की बात कही, तो आरोपी डरकर उसे वहीं छोड़कर अपनी कार से फरार हो गए।
विज्ञापन


गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
घटना के बाद रविवार की सुबह आरोपी उसी कार से अपने वकील से कानूनी राय लेने जा रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार हुए आरोपियों में मुजाहिद 45 पुत्र बुन्दु और सलीम अख्तर 48 पुत्र अख्तर हुसैन शामिल हैं। ये दोनों आजमपुर देहपा थाना पिलखुवा हापुड़ के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें