फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फायरिंग कर 10 लाख की रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में फायरिंग कर 10 लाख की रंगदारी मांगी
विज्ञापन

लोनी। चिरौड़ी गांव में मंगलवार को दो दबंगों द्वारा घर में घुसकर फायरिंग करने और 10 लाख की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत लोनी थाने में दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लोनी के चिरोड़ी गांव में हाजी सलीम परिवार के साथ रहते हैं। वह प्रापर्टी डीलर हैं। उन्होंने बताया कि वह मंगलवार सुबह किसी काम के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घर में परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। आरोप है कि पास के गांव के दो दबंग घर में आए और फायरिंग करनी शुरू दी। दबंगों ने परिवार के सदस्यों से सलीम के बारे में पूछा। उनके घर में नहीं होने पर दबंगों ने 10 लाख की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर गोली मार कर हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद दोनों उनके घर से निकल गए। इसके बाद घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों ने उन्हें दी। लोनी कोतवाली एसएचओ संजय पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर संजीव और कपिल निवासी खरखड़ी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें