फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन रिवर फ्रंट को सिंचाई विभाग की जल्द मिलेगी एनओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन रिवर फ्रंट को सिंचाई विभाग से जल्द मिलेगी एनओसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिटी फॉरेस्ट के पास हिंडन रिवर फ्रंट विकसित करने की योजना ने रफ्तार पकड़ ली है। हिंडन रिवर फ्रंट के लिए सिंचाई विभाग की ओर से जल्द जीडीए को एनओसी मिल सकती है। सिंचाई विभाग की टीम आगामी शुक्रवार को अपनी सर्वे रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपेगी। जीडीए की योजना हिंडन नदी पर राजनगर एक्सटेंशन और सिटी फॉरेस्ट दोनों साइट करीब 4 किमी एरिया में रिवर फ्रंट को विकसित करने की है।
रिवर फ्रंट में लोगों के सुबह-शाम घूमने और प्रकृति के नजदीक रहने के लिए वॉकिंग कॉरिडोर बनाया जाना है। वॉकिंग कॉरिडोर को कांक्रीट की जगह घास और छायादार पेड़ों से सजाया जाएगा। हिंडन रिवर फ्रंट के जरिए शहरवासियों के लिए नया पिकनिक स्पॉट मिल सकेगा। सिंचाई विभाग की टीम अपनी सर्वे रिपोर्ट शुक्रवार को प्राधिकरण को सौंपेगी। प्रोजेक्ट को सिंचाई विभाग की ओर से सैद्धांतिक सहमति मिलने के साथ एनओसी मिलने का रास्ता भी लगभग साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिवर फ्रंट के एक ओर सिटी फॉरेस्ट तो दूसरी ओर राजनगर एक्सटेंशन एलिवेटेड रोड का अनूठा नजारा दिखाई देगा। रिवर फ्रंट में टहलने केलिए वॉकिंग कॉरिडोर में जगह-जगह बेंच लगाई जाएंगी। जहां बैठकर लोग नदी का नजारा देख सकेंगे। वहीं रिवर फ्रंट के दोनों किनारों पर सुंदर लैंडस्केपिंग करने के साथ आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, सड़क से सटी जमीन को सुंदरता प्रदान करने केलिए हरी घास लगाई जाएगी। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा का कहना है कि हिंडन रिवर फ्रंट के लिए सिंचाई विभाग की टीम अपनी सर्वे रिपोर्ट शुक्रवार को सौंपेगी। सिंचाई विभाग से जल्द एनओसी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें