फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी कट ऑफ हुई जारी, आज से होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी कट ऑफ हुई जारी, आज से होंगे दाखिले
विज्ञापन


- दो दिन से कट ऑफ आने का इंतजार कर रहे थे छात्र
- पहली लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राओं हो चुके प्रवेश

माई सिटी रिपोर्टर
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार रात दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी गई। अब बुुधवार से दूसरी कट ऑफ में शामिल छात्रों के दाखिले शुरू हो जाएंगे। पहली लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राओं के तीन दिन पहले शनिवार को ही प्रवेश हो चुके थे। छात्र-छात्राएं दो दिन से दूसरी कट ऑफ लिस्ट आने का इंतजार कर रहे थे। वहीं, कॉलेजों ने दाखिले आदि से संबंधित तैयारियों पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबंधित कॉलेजों में बीए, बीएससी व बीकॉम में प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। कॉलेजों में पहली कटऑफ के प्रवेश शनिवार को पूरे हो चुके हैं। इसके बाद से कॉलेजों को दूसरी कटऑफ का इंतजार था। विवि ने सोमवार को पहली कटऑफ घोषित करने की घोषणा की थी। लेकिन किसी वजह से कटऑफ नहीं आ सकी। मंगलवार की सुबह तक भी विवि ने कोई कटऑफ घोषित नहीं थी। वहीं, देर शाम विवि ने प्रवेश के लिए दूसरी कटऑफ घोषित कर दी है। बीए, बीएससी व बीकॉम में प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राएं आज से अपने प्रवेश करा सकेंगे। कटऑफ आने के बाद जिले के सभी राजकीय, व सहायता प्राप्त तथा सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बुधवार से प्रवेश प्रक्त्रिस्या शुरू हो जाएगी। नगर के डीएवी पीजी कॉलेज, आईपी पीजी कॉलेज, गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय व मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज, एसबीएमटी कॉलेज तथा अमर सिंह इंटर कॉलेज व सिकंदराबाद के काका गर्ल्स पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए मारा-मारी रहेगी। सुबह 11 से लेकर दोपहर दो बजे तक कॉलेजों में छात्र-छात्राएं प्रवेश करा सकेंगे। प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राओं को कॉलेजों में कोई परेशानी न हो इसके लिए कॉलेजों में अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रेनु अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार देर शाम तक विवि की ओर से दूसरी कटऑफ जारी हो र्गई है। बुधवार से छात्र-छात्राओं के प्रवेश शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें