फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से मेरठ जाने वाला राजनगर एक्सटेंशन फ्लाईओवर शुरू, मगर घंटों जाम में रेंगते रहे लोग

Sun, 30 Jun 2019 01:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
traffic jam
विज्ञापन

गाजियाबाद विकास प्रधिकरण ने शनिवार को राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर बन रहे दो फ्लाईओवर में से एक को आम जनता के लिए खोल दिया। इसके चालू होने जाने की खबर मिलते ही पहले तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई, मगर देखते ही देखते यह फ्लाईओवर सबकी परेशानी का सबब बन गया। 

विज्ञापन


जीडीए की आधी-अधूरी तैयारियों के साथ फ्लाईओवर को खोल देने के कारण यू-टर्न पर भयंकर जाम लग रहा है। यू-टर्न पर लोगों को घंटों रेंगना पड़ रहा है। दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले इस फ्लाईओवर की शुरुआत पूरी तैयारी के बिना ही कर दी गई है, जबकि दूसरा फ्लाईओवर अगले महीने से शुरू होगा।

बता दें कि इस फ्लाईओवर की लंबाई 538 मीटर है। यह चौराहा शहर का सबसे बड़ा जाम का अड्डा था, जिस पर जीडीए सेतु निगम से दो फ्लाईओवर का निर्माण करवा रहा है। वहीं, मेरठ से दिल्ली की तरफ जाने वाले मार्ग का फ्लाईओवर दिसंबर तक तैयार होने का लक्ष्य है। इन फ्लाईओवर का बजट 75 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


इसके अलावा सुबह तक फ्लाईओवर पर बनी दीवारों पर पेंट होने का काम होता रहा। वहीं, जीडीए अधिकारियों की माने तो इसे खोलने का मुख्य कारण इसके नीचे बनने वाले सर्विस रोड का काम भी है जो कि शनिवार से शुरू किया गया। 

जीडीए वीसी कंचन वर्मा का कहना है कि राजनगर एक्सटेंशन चौराहा फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड बनाने का काम किया जा रहा है। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट किया है। इस कारण फ्लाईओवर से वाहनों को निकाला गया है। हालांकि फ्लाईओवर का मूल काम पूरा हो गया है। इसलिए इसे जनता के लिए खोला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें