फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में छापेमारी के दौरान अजय चौटाला के पास से मिला मोबाइल, परिवार से मिलने पर लग सकती है रोक

Sun, 30 Jun 2019 12:06 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अजय चौटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद जननायक जनता पार्टी के नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अजय चौटाला के पास से छापेमारी के दौरान एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। 

विज्ञापन

 


खबर है कि गुप्त सूचना के आधार पर डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरीश उप्रेती और तमिलनाडु स्पेशल पुलिस के सब इंसपेक्टर सी सेल्वाराज के नेतृत्व में शनिवार सुबह पांच बजे जेल में छापेमारी की गई थी। 

जेल नंबर 2 के तीसरे वार्ड में सेल संख्या 25 से 36 तक हुई छापेमारी के दौरान सेल नंबर 34 में बंद अजय चौटाला के पास से सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद जेल प्रशासन ने एक महीने तक अजय चौटाला से उनके परिजनों के मिलने जुलने पर रोक लगाने की सिफारिश की है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला जिला और सत्र न्यायाधीश ही लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस पूरे मामले में जेल संख्या 2 ने रिपोर्ट तैयार कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें