फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में ईटीपी नहीं लगने पर सात अस्पतालों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में ईटीपी नहीं लगने पर सात अस्पतालों पर जुर्माना
विज्ञापन


साहिबाबाद। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से अस्पतालों में ईटीपी नहीं लगाने वाले सात अस्पतालों को दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। बोर्ड की तरफ से सभी अस्पतालों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में एनजीटी ने एक मामले की सुनवाई के दौरान 50 बेड से अधिक क्षमता वाले अस्पतालों में जलवायु अधिनियम की शर्तों को पूरा करने के लिए ईटीपी लगाना अनिवार्य किया था। विभाग की तरफ से जिले के सभी अस्पतालों में जांच की गई तो सात अस्पतालों में ईटीपी नहीं लगे मिले। इनका पानी सीधे सीवर लाइन या नाले में जा रहा था। इनमें वसुंधरा का श्रीकृष्ण अस्पताल और जैन अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर, पुराना बस अड्डा चौराहा स्थित संतोष अस्पताल, लोहिया नगर के भूविका अस्पताल, संजय नगर का वर्द्धमान अस्पताल, राजनगर में गार्गी और शिवम अस्पताल शामिल हैं। इन सभी अस्पतालों को विभाग की तरफ से दस लाख रुपये का जुर्माने का नोटिस जारी किया गया है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विवेक राय ने बताया कि अस्पतालों की जांच में ईटीपी नहीं पाए गए थे, इसलिए 10 लाख रुपये जुर्माने के नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसकी बोर्ड मुख्यालय को भी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें