एनएच-9 पर निर्माण कार्य के चलते लगा जाम
साहिबाबाद। एनएच-9 पर अंडरपास निर्माण कार्य चलने के चलते बुधवार को जाम की समस्या बन गई। वाहनों की कतारें देर शाम तक यूपी गेट से खोड़ा तक लगी रहीं। जाम में फंसे लोग पुलिस से शिकायत करते रहे। आरोप है कि पुलिस नहीं पहुंची।
एनएच-9 के खोड़ा अंडरपास में काम चल रहा है। काम के चलते एनएच-नौ पर दिल्ली से गाजियाबाद की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित रहा। दोपहर तीन बजे से देर शाम तक खोड़ा से यूपी गेट तक जाम लगा रहा। वहीं जाम में फंसे लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को जाम की सूचना दी। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। यातायात निरीक्षक परमहंस तिवारी का कहना है कि एनएच-9 पर काम चल रहा है। वहीं, दोपहर में एक बस भी खराब हो गई थी, जिसकी वजह से जाम लगा।