रक्षामंत्री से स्कूलों में प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य करने की मांग
गाजियाबाद। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र विजेता कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने रक्षामंत्री से स्कूलों में प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण को अनिवार्य करने की मांग की।
कर्नल टीपी त्यागी ने बताया कि स्कूलों में प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य करने से राष्ट्रीय एकीकरण और चरित्र निर्माण संभव है। इस प्रशिक्षण में एक अच्छा सैनिक और एक अच्छा नागरिक बनने की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण के सिलेबस में आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, वायु प्रदूषण, स्वतंत्रता संग्राम और भारतीय संविधान में बताए गए कर्तव्यों के बारे में संबंधित दस्तावेजों को रक्षामंत्री को सौंपा गया। संस्था के सर्वेश मित्तल, सुधीर कुमार और राहुल विज ने रक्षामंत्री को राष्ट्रीय सैनिक संस्था की ओर से मुजफ्फरनगर, जबलपुर और गाजियाबाद में छह माह के चलाए गए प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने राजमार्ग मंत्री व सांसद वीके सिंह से मुलाकात कर अपनी मांग रखी।