फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरआरआई की रिपोर्ट से मिलेगी शहर के यातायात को रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआरआरआई की रिपोर्ट से मिलेगी शहर के यातायात को रफ्तार
विज्ञापन


गाजियाबाद। सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) की रिपोर्ट से शहर के यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की तकनीकी खामियां दूर हो जाएंगी। आईटीएमएस का जुलाई से काम शुरू करने से पहले जीडीए ने सीआरआरआई को शहर में जाम और यातायात व्यवस्था में व्यवधान बनने वाले प्रमुख चौराहों व कटों की विस्तृत रिपोर्ट 10 दिनों में सौंपने को कहा है। सीआरआरआई की रिपोर्ट से मिलान करने के बाद ही करीब 55 करोड़ की इस परियोजना पर काम शुरू किया जाएगा।
यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आईटीएमएस का पूरा खाका ट्रैफिक पुलिस के साथ सर्वे कर तैयार किया जा चुका है। वहीं प्रोजेक्ट के काम के लिए चुनी जाने वाली एजेंसी तय होने का काम आखिरी चरण में है। बीते दिनों आईटीएमएस के तीन कंपनियों ने जीडीए में प्रजेंटेशन दिया था। 55 करोड़ के प्रोजेक्ट में 45 करोड़ जीडीए और 10 करोड़ नगर निगम खर्च करेगा। काम को पूरा करने की नौ माह की समय सीमा तय की गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में आईटीएमएस में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर अंकुश लगाने को शहर के प्रमुख 15 चौराहों व तिराहों को रेड लाइट वाइलेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी) जंक्शन चुना गया है। सभी दो पहिया, चार पहिया, ट्रक व व्यावसायिक वाहनों पर नजर रखने के लिए 110 हाई रिजोल्यूशन ट्रैफिक सर्विलांस (पीटीजेड) और 300 व्हीकल डिटेक्शन सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना है। आईटीएमएस में कुल 82 ट्रैफिक सिग्नल जंक्शन और 28 सर्विलांस जंक्शन शामिल हैं। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक सीआरआरआई की टीम 10 दिनों में चुने गए इन सभी स्थानों व जंक्शन का निरीक्षण कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट देगी।

रिपोर्ट के आधार पर जोड़े जा सकते हैं नए जंक्शन
जीडीए ने महानगर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सीआरआरआई को ट्रैफिक मोबिलिटी प्लान बनाने का जिम्मा सौंपा था। सीआरआरआई की रिपोर्ट के आधार पर ही दिल्ली-मेरठ रोड के कई कटों को बंद करने केसाथ गंगनहर और मोदीनगर राज चौपला यू-टर्न का निर्माण किया जा रहा है। ट्रैफिक मोबिलिटी प्लान केसाथ अन्य सर्वे के लिए सीआरआरआई को करीब एक करोड़ का भुगतान किया जाएगा। ऐसे में जीडीए ने आईटीएमएस पर काम शुरू करने से पहले सीआरआरआई को महानगर के यातायात से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट में सीआरआरआई की ओर से नए जंक्शन, चौराहों, कटों और स्थानों को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

---

कोट...
आईटीएमएस का काम शुरू होने से पहले सीआरआरआई को यातायात संबंधी विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है। सीआरआरआई की रिपोर्ट के आधार पर जुलाई से काम शुरू किया जाएगा। - कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें