फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने किराए पर ली 19 बीघा जमीन, बनेगी लैंडफिल साइट

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने किराए पर ली 19 बीघा जमीन, बनेगी लैंड फिल साइट
विज्ञापन


गाजियाबाद। कचरा निस्तारण की समस्या से जूझ रहे नगर निगम ने अब औरंगाबाद रिस्तल क्षेत्र में 19 बीघा जमीन एक साल की लीज पर ली है। इसके लिए किसानों से जल्द ही नगर निगम अनुबंध करेगा। एग्रीमेंट के बाद नगर निगम मोहन नगर जोन से निकलने वाले कचरे को यहां भेजकर निस्तारण कराएगा। यहां सैनिटरी लैंड फिल साइट बनाई जाएगी।
विज्ञापन

कचरा निस्तारण के लिए नगर निगम सभी जोन में जमीन लीज पर लेकर सैनिटरी लैंड फिल साइट बना रहा है। इससे पहले सिटी जोन के सिकरोड में कविनगर जोनल क्षेत्र में मुधबन-बापूधाम और सिकरोड़ा में जमीन लीज पर ली गई है। अब मोहन नगर जोन की कचरे की समस्या के निस्तारण को लोनी के औरंगाबाद रिस्तल में 19 बीघा जमीन के लिए किसान से अनुबंध किया जाएगा। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी वीपी शर्मा का कहना है कि मोहन नगर जोन से इकट्ठा होने वाले गीले कचरे को यहां डाला जाएगा और वैज्ञानिक विधि से सैनिटरी लैंड फिल साइट बनाई जाएगी। करीब दो फीट कचरे की परत डालकर उसके ऊपर मिट्टी डाली जाती है। इस विधि से न तो कचरा दिखाई देता है और न ही आसपास के लोगों को उसकी बदबू आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें