फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों को लेकर भिड़े दो पक्ष, मारपीट, पथराव, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपयों को लेकर भिड़े दो पक्ष, मारपीट, पथराव, फायरिंग
विज्ञापन


गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र रुपयों को लेकर शुरू हुए विवाद में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले युवक को चार महीने पहले 600 रुपये उधार दिए थे। तभी से वह रुपयों को लेकर तगादा कर रहा था। कई बार मांग करने के बाद भी आरोपी ने रुपये नहीं दिए। रविवार शाम नमाज पढ़कर लौटने के दौरान रुपये मांगे तो उक्त युवक ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी फैजल ने बताया कि उसका चचेरा भाई समद पड़ोस में रहता है। समद का घर के पास ही फैब्रिकेशन का काम करता है। पड़ोस में ही रहने वाले अक्को ने समद से 600 रुपये उधार लिए थे। समद ने अक्को से कई बार रुपये का तगादा किया, लेकिन वह आज कल देने की बात करता रहा। इस तरह चार महीने निकल गए। समद ने रविवार को मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद रुपये के लिए फिर से तगादा किया तो उस बात से नाराज अक्को व उसके भाई ने उसके थप्पड़ मार दिया। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। हंगामा होते देख वहां से गुजर रहे लोगों ने मामला शांत कराया दिया। समझाया कि त्योहार का समय है, आपस में झगड़ा नहीं करना चाहिए। दोनों लोग वहां से घर चले गए।
विज्ञापन


रात 10 बजे कर दिया हमला
मामला शांत होने के बाद रात करीब 10 बजे के आसपास अक्को अपने साथ इम्मन, सलीम, जद्दो, शाहबुद्दीन, रहीसु के साथ समद के घर पहुंच गए। उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में आरोपियों ने लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बाहर खड़े लोगों ने पथराव कर दिया। शाहबुद्दीन ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया कि कई राउंड फायरिंग की, जिससे एक गोली युवक की अंगुली में लग गई। पथराव के दौरान समद, उसकी मां रहीसा, बहन आफरीन, चाचा अलीम और फैजल गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने महिलाओं को भी जमकर पीटा।

बलवा, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में पड़े लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार देने के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़ित फैजल की शिकायत पर अक्को, इम्मन, जद्दो, सलीम, रहीसु और शाहबुद्दीन के खिलाफ मारपीट व बलवे के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जद्दो को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश की जा रही है। सीओ प्रथम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


काफी देर तक मचाया तांडव
आरोपी घर में घुसकर मारपीट करते रहे। कुछ ही देर में उन्होंने पथराव कर दिया। कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन गोली की आवाज सुनकर वह भी भाग गए। बताया कि आरोपियों ने काफी देर तक तांडव मचाया। गली मोहल्ले के लोगों की हिम्मत नहीं हुई कि वह पुलिस को भी सूचना दे दें। पीड़ित ने स्वयं 100 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी। नगर कोतवाली क्षेत्र में रुपये के लेनदेन को लेकर लगातार विवाद हो रहे हैं। गत सप्ताह भी 170 रुपये को लेकर महिलाओं के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें