फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड दिलाने के नाम पर ठगे 53 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेड दिलाने के नाम पर ठगे 53 हजार ठगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद। वसुंधरा में मेड दिलाने के नाम पर 53 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि पांच माह तक उन्होंने थाने के चक्कर लगाए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी के आदेश पर इंदिरापुरम पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर-4 के अरुणिमा पैलेस में शेष चंद्र पत्नी शशि प्रभा परिवार के साथ रहते हैं। वह आवास विकास परिषद गाजियाबाद में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि अक्तूबर 2018 में उन्होंने दिल्ली की एक सर्विस एजेंसी से मेड की मांग की थी। सर्विस एजेंसी संचालक ने मेड दिलाने के एवज में 45 हजार रुपये लिए। साथ ही आठ हजार रुपये एक माह की सैलरी ली। आरोप है कि मेड एक दिन काम करने के बाद दूसरे दिन नहीं आई। सर्विस एजेंसी संचालक से शिकायत करने पर पहले तो उन्हें दूसरी मेड भेजने की बात की, लेकिन मेड नहीं आई। इसके बाद रुपये वापस करने से इनकार कर नंबर बंद कर दिया। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी और इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने इंदिरापुरम पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें