फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती किशोरी के नहीं हो सके बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती किशोरी के नहीं हो सके बयान
विज्ञापन


साहिबाबाद। खोड़ा की एक कालोनी में सात माह पूर्व दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी का बयान पुलिस नहीं ले सकी। जांच अधिकारी महिला कांस्टेबल के साथ दिल्ली स्थित अस्पताल में किशोरी के बयान लेने गए थे, लेकिन पीड़ित बयान देने की स्थिति में नहीं थी
विज्ञापन

एएसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि किशोरी का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। कम उम्र में गर्भवती होने के कारण उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामले के जांच अधिकारी शनिवार को महिला कांस्टेबल के साथ अस्पताल किशोरी के बयान लेने गए थे। लेकिन वह बोलने की स्थिति में नहीं थी। इसके चलते किशोरी के बयान नहीं हो सके। पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। मामले की गहनता से सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। किशोरी के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि खोड़ा की एक कालोनी में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी पांचवी तक पढ़ाई करने के बाद घर में ही रहती है। उसके के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने जांच की तो किशोरी 7 माह की गर्भवती निकली। मामला नाबालिग से जुड़ा होने पर डाक्टरों ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने खोड़ा पुलिस को इस मामले में एक रिपोर्ट भेजी। पीड़ित किशोरी ने बताया कि करीब 8 माह पहले उसे एक अज्ञात युवक मिला था। आरोपी उसे जबरन एक घर में ले गया और नशीला पदार्थ पिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के चलते उसने घर में किसी को जानकारी नहीं दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें