फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार ने मकान मालिक पर दर्ज कराया चोरी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
किराएदार ने मालिक पर दर्ज कराया चोरी का मुकदमा
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में किराएदार ने जमीन मालिक पर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि वह दीवार तोड़कर गोदाम की ईंट व डीवीआर चोरी करके ले गए। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसको 16 साल की सीज पर प्लॉट किराए पर दिया है।
विज्ञापन

राहुल विहार निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ माह पहले अकबरपुर-बहरामपुर निवासी राजेद्रं सिह से बागू में एक हजार गज का प्लॉट किराए पर लिया था। बताया कि प्लॉट की 16 साल की लीज लेकर रजिस्ट्री भी कराई थी। उसके बाद वह आए दिन कुछ न कुछ झगड़ा करते रहते हैं। अब प्लॉट खानी करने का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी राजेंद्र 25 मई की रात को अपने साथियों के साथ आया और प्लॉट की दीवार तोड़ दी। उसकी सारी ईंटों को भरकर ले गया। वहां लगे सीसीटी और डीवीआर भी चोर कर ली गई। आरोपी धमकी दे रहा है। विजयनगर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें