फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात कोचिंग सेंटर सील, 17 पर आज होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सात कोचिंग सेंटर सील, 17 पर कार्रवाई आज
विज्ञापन


गाजियाबाद। सूरत में कोचिंग सेंटर के अंदर लगी आग के बाद जिला प्रशासन की तरफ से कार्रवाई जा रही है। बुधवार को एसडीएम सतेंद्र सिंह की अध्यक्षता में टीम ने आरडीसी स्थित सात कोचिंग सेंटरों को नियमों का पालन न करने पर सील कर दिया। उधर, खोड़ा, वसुंधरा, इंदिरापुरम और वैशाली में 30 कोचिंग इंस्टीट्यूट का टीम ने निरीक्षण किया। इनमें से 17 कोचिंग सेंटर नियम विरुद्ध संचालित पाए गए हैं, जिनमें बच्चों की सुरक्षा व आपात स्थिति से निपटने के कोई इंतजाम नहीं है। इन सभी सेंटरों पर बृहस्पतिवार को सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम सतेंद्र सिंह ना बताया है कि आरडीसी में संचालित कोचिंग सेंटरों में ना अग्नि शमन यंत्र उपलब्ध न और न ही आपात स्थिति में बच्चों को निकालने के लिए पर्याप्त जगह है। किसी के पास भी फायर एंड सेफ्टी विभाग की एनओसी नहीं है। इस पर विद्या मंदिर क्लासेज, टैलेंट कोचिंग इंस्टीट्यूट, लॉजेस्टिक इंफ्रा कोचिंग इंस्टीट्यूट, आकाश इंस्टीट्यूट, रामाज्ञा कोचिंग इंस्टीट्यूट व फिटजी कोचिंग इंस्टीट्यूट को सील कर दिया गया है। उधर, एसडीएम प्रशांत तिवारी ने बताया है कि हिंडन पार क्षेत्र के 30 कोचिंग इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया गया। इसमें से 17 के अंदर आपात स्थिति से निपटने के कोई इंतजाम नहीं है। कई इंस्टीट्यूट की हालत ऐसी है, जिनमें एक कमरे के अंदर 20 से 25 बच्चों के बैठने की जगह है लेकिन 40 से 45 बच्चों को बैठाकर कोचिंग दी जा रही है। आपात स्थिति में कोचिंग इंस्टीट्यूट से बच्चों को निकालने के लिए एक दरवाजा है वो भी छोटा सा, जिसमें एक साथ दो बच्चे नहीं निकल सके। ऐसे में नियमों का पालन न करने वाले कोचिंग इंस्टीट्यूट को बंद करा दिया गया है, जिन पर बृहस्पतिवार को सील भी लगा दी जाएगी। उधर, डीएम रितु माहेश्वरी का कहना है कि कोचिंग इंस्टीट्यूट की जांच के लिए अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें