फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर आठ का सबस्टेशन दिलाएगा बिजली कटौती से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। वसुंधरा के लोगों को जल्द ही ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी। सेक्टर आठ में बने 33केवी सबस्टेशन को शुरू करने की कवायद तेज कर दी गई है। इस माह के अंत तक सबस्टेशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर-8 में 33 केवी सबस्टेशन का निर्माण किया गया है। किन्हीं कारणों की वजह से इसे शुरू करने में देरी हो रही थी, लेकिन अब इस सबस्टेशन को चालू करने की कवायद तेज कर दी गई है। आवास विकास परिषद की तरफ से नई लाइन डाली जा रही है। करीब एक सप्ताह में काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद महाराजपुर स्थित 220 केवी के ट्रांसमिशन सबस्टेशन से जोड़कर सबस्टेशन को चालू कर दिया जाएगा। इस सबस्टेशन से सेक्टर दो, चार और छह को बिजली मिलेगी। आविप के अधिशासी अभियंता मनीष पाठक ने बताया कि लाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है। सबस्टेशन की टेस्टिंग पहले ही हो चुकी है। जिसके बाद इसे पॉवर कारपोरेशन को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
ओवरलोडिंग से मिलेगी निजात
वसुंधरा सेक्टर दस में बने सबस्टेशन से वसुंधरा सेक्टर दस, छह, चार और दो को बिजली मिलती है। सबस्टेशन ओवरलोड रहता है। इसकी वजह से आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। जिससे बिजली गुल रहती है। ओवरलोडिंग की वजह से भी विद्युत निगम को बिजली कटौती करनी पड़ती है। नए सबस्टेशन चालू होने से इन सभी सेक्टरों का लोड बांट दिया जाएगा। इससे ओवरलोडिंग से होने वाली कटौती से लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें