दो दिन बाद बच्चे के शव को किया सुपुर्द ए खाक
लोनी। कोतवाली लोनी स्थित निठौरा रोड पर छह साल के बच्चे की मौत सांप के काटने से जीटीबी अस्पताल में शनिवार को हो गई थी। परिजन बच्चे के शव को लेकर घर चले आए और बच्चे में जान फूंकने के लिए दो सपेरे से झाड़ फूंक कराने लगे। सोमवार को परिजनों ने बच्चे के शव को पास के कब्रिस्तान में सपुर्द ए खाक कर दिया।
लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में रहने वाले इकराम के बेटे शहजाद (6) को शुक्रवार देर रात जहरीले सांप ने काट लिया था। परिजनों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान बच्चे की शनिवार को मौत हो गई थी। उसके बाद परिजनों ने दो सपेरों को बुलाया था। सपेरों ने सोमवार तक बच्चे में जान फूंकने का दावा किया था। शनिवार रात से सोमवार सुबह तक सपेरे बच्चे के ऊपर तंत्र मंत्र करते रहे। सपेरों के हार मानने के बाद परिवार के लोगों ने पास के एक कब्रिस्तान में बच्चे को दफना दिया।