फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक अनूपशहर ने खुला पत्र लिख दिया पूर्व 83 अधिकारियों को जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधायक अनूपशहर ने खुला पत्र लिख दिया पूर्व 83 अधिकारियों को जवाब
बुलंदशहर। पूर्व आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की ओर से हाल ही में स्याना बवाल मामले में एक खुला पत्र लिखकर मुख्यमंत्री समेत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस मामले में उक्त 83 पूर्व अधिकारियों को अनूपशहर विधायक ने खुला पत्र लिखकर जवाब दिया है। उसमें उन्होंने पुलिस-प्रशासन के कार्य की प्रशंसा करते हुए उसे संतोषजनक बताया है। साथ ही पूर्व अधिकारियों को राजनीति के लिए चुनाव मैदान में उतरने की चुनौती दी है।
विज्ञापन

विधायक ने खुले पत्र में पूर्व अधिकारियों से कहा कि आप ऐसे मुख्यमंत्री पर एक समुदाय के प्रति दुर्भाव रखने का आरोप लगा रहे हैं, जिसने उसी जनपद में उस समुदाय का इतना बड़ा 3 दिन का कार्यक्रम कराने की अनुमति दी और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। विधायक ने पूर्व अधिकारियों के खुलेपत्र को लेकर कहा कि वह पत्र राजनीति से प्रेरित लगता है। साथ ही पूर्व अधिकारियों के खुले पत्र में आरएसएस के प्रति की गई अनुचित टिप्पणी पर भी उन्हें आड़े हाथ लिया। कहा, स्याना बवाल में पूर्व अधिकारियों को इंस्पेक्टर और युवक की मौत तो दिखाई दे रही है, लेकिन उन 21 गौवंशों की हत्या नहीं दिखाई दे रही। उन्होंने पूरी घटना का जिम्मेदार गोवंशों के कटान को ठहराया। यदि गोवंशों का कटान नहीं होता तो यह बवाल भी नहीं होता। पूर्व अधिकारियों ने इंस्पेक्टर सुबोध की मौत पर प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश की, जिस पर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में मथुरा में एक इंस्पेक्टर को तत्कालीन सरकार से संरक्षण प्राप्त लोगों ने मौत के घाट उतार दिया था, तब उस सरकार के प्रति आपके द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस व प्रशासन ने समय की नजाकत के अनुसार सही निर्णय व कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें