फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में पिलखुवा के लोगों को मिलेगी बेहतर इलाज की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नए साल में पिलखुवा के लोगों को मिलेगी बेहतर इलाज की सौगात
पिलखुवा। नए साल 2018 में पिलखुवा शहर के लोगों को बेहतर इलाज की सौगात मिलेगी। पबला रोड पर साढ़े पांच करोड़ की लागत से सीएचसी बनकर तैयार हो गई है। एक महीने के बाद स्वास्थ्य विभाग को निर्माण कंपनी सीएचसी हैंडओवर कर देगी और उसके बाद यहां के लोगों को बेहतर इलाज मिलना शुरू हो जाएगा।
करीब दो साल पूर्व पिलखुवा में बेहतर इलाज देने का खाका स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किया गया था। यहां शासन स्तर से साढ़े पांच करोड़ का बजट स्वीकृत कराकर सीएचसी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। 2017 में सीएचसी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। निर्माण कंपनी एक महीने के अंदर सीएचसी को स्वास्थ्य विभाग के हैंडओवर कर देगी। उसके बाद यहां शहर के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके सिंह ने बताया कि साढ़े पांच करोड़ की लागत से सीएचसी लगभग बनकर तैयार है। निर्माण कंपनी ने एक महीने के अंदर विभाग को सीएचसी हैंडओवर करने के दावे किए हैं। निर्माण कंपनी के हैंडओवर होने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजकर यहां चिकित्सकों की तैनाती कराएंगे और यहां के लोगों को बेहतर इलाज देंगे। सीएचसी के चालू होने पर यहां के लोगों को धौलाना और हापुड़ जाने से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन


मिलेंगी ये सुविधाएं
पिलखुवा। सीएचसी के चालू होने के बाद शहर सहित आसपास के गांवों के लोगों को यहां विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इनमें दांतों का बेहतर इलाज, प्लॉस्टर, आंखों का इलाज और एक्स रे होंगे। साथ ही सीएचसी में 24 घंटे चिकित्सक बैठेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें