युवक पर लगाया बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
- बहन ने देखकर मचाया शोर, पब्लिक ने पकड़ा
पिलखुवा। बाइक पर एक युवती को लिफ्ट देना युवक को महंगा पड़ गया। युवती की बहन ने उसे बाइक पर बैठा देखा तो शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को चौकी ले आई। बाद में बातचीत के बाद मामला निपट गया।
शहर की एक युवती ने मंगलवार दोपहर डूहरी पेट्रोल पंप के पास एक युवक से लिफ्ट मांगी। इस दौरान युवक ने युवती को लिफ्ट दे दी। कुछ देर बाद युवक की बाइक पर युवती को बैठे देख उसकी बहन ने शोर मचा दिया। इस दौरान युवक नेे तुरंत बाइक रोक ली और पब्लिक ने युवक को पकड़ लिया। युवती की बहन ने युवक पर उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी पर ले आई। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में बातचीत के बाद मामला रफा दफा कर दिया। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मामला निपट गया है।